Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, May 6, 2023

म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर हेतु खिलाडिय़ों की प्रतिभा चयन प्रक्रिया 11 को खेल परिसर में




शिवपुरी-
म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर हेतु प्रतिभा चयन श्रीमंत माधवराव सिंधिया, जिला खेल परिसर, जाधव सागर के पास पुरानी शिवपुरी में आगामी 11.05.2023 को प्रात: 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें शिवपुरी जिले के तीरंदाजी में रूचि रखने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 10 से 20 वर्ष के मध्य तथा तीरंदाजी खेल में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों हेतु आयु 10-14, 14-17, 17-20 आयु वर्ग के उक्त प्रतिभा चयन में भाग ले सकते है। 

प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों को अपने साथ, आयु प्रमाणिकरण हेतु- अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, 04 फोटो, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होने पर सर्टिफिकेट की छायाप्रति एवं मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। उक्त चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाडिय़ों की आयु अनुसार तीरंदाजी की स्किल टेस्ट एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट प्रतिभा चयन के दौरान लिया जायेगा। 

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि खेल मंत्रीजी यशोधरा राजे सिंधिया के अथक प्रयासों से प्रदेश में विभिन्न खेलों की 18 अकादमियां संचालित की जा रही है। जिसमें प्रशिक्षित प्रशिक्षक के माध्यम से बालक/बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने जिले के तीरंदाजी खिलाडियों से अपील की है कि जो खिलाड़ी तीरंदाजी खेल में रूचि रखते है, वह अधिक से अधिक संख्या में 11.05.2023 को प्रात: 9.00 बजे खेल परिसर शिवपुरी में उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है।

No comments:

Post a Comment