Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 2, 2023

आल इंडिया स्माल पेपर न्यूज एसोसिएशन आइसना सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया का किया सम्मान


शिवपुरी।
पत्रकारों के संगठन आल इन्डिया स्माल पेपर न्यूज एसोसिएशन आइसना के जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिहं भदोरिया का पुष्प गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। यहां संस्थान के जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे, संरक्षक डा. रवींद्र सक्सेना, डा.भूपेंद्र विकल, पं.केदार समाधिया,आचार्य पं. दिनेश चन्द्र शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा बाबी, सचिव मनीष बंसल,जिला महासचिव उम्मेदसिंह झा,संयुक्त सचिव सुनील नगेले, सह सचिव पवन समाधिया इत्यादि सदस्यों ने सम्मान किया। इसके उपरांत अखिलेश दुबे द्धारा करैरा-शिवपुरी से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र का विमोचन पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया द्धारा किया गया। जिले भर से प्रकाशित लधु एवं मध्यम समाचार-पत्रो एवं इनके पत्रकारों के विषय मे भी विस्तृत चर्चा हुई।

No comments:

Post a Comment