Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, April 14, 2023

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर जयंती



शिवपुरी-
जिला कांग्रेस शिवपुरी के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी रोड पर बाबा साहेब भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक स्तर पर एवं मंडलम स्तर पर जयंती मनाई गई। 

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के मुख्य अतिथि में एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल पूर्व नपा उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, नपा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा पार्षद, अनिल उत्साही प्रदेश सचिव सेवादल, पुनीत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, रघुराज रावत, आलोक शुक्ला महामंत्री, जिला कांग्रेश अमित शिवहरे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश खटीक, सेवादल अध्यक्ष रोहित बाथम ग्वालियर, गिर्राज शर्मा, विजय चौकसे, संजय शर्मा, कुंं.शिवानी राठौर, सोनू सिकरवार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए एवं गोष्टी में भाग लिया। 

कार्यक्रम के उपरांत के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मगरोनी ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र रावत को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा अन्य लोग विशेष रुप से उपस्थित रहे। डॉ अशोक बैराड़, देव सिंह तोमर, हनीफ खान टोनी, परशुराम शर्मा, रामस्वरूप ओझा, प्रदुमन वर्मा, साबिर खान, संदीप नगरिया, दुर्गेश धाकड़ एडवोकेट, जितेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, साजिद विद्यार्थी, सुरेश गुप्ता, अशोक कुमार, मनोज ओझा, छोटे राजा परमार, राजकुमार गौड़, रोशन रजक, सुखलाल, रितेश जैन, हल्के कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा निवासी, सोनू रजक, मान सिंह तोमर, अनिल, लक्ष्मण दास, संजय हरसाना, राहुल पांडे, जितेंद्र रावत, राजेंद्र शर्मा, मनोज सेन, पवन यादव, वीरेंद्र पाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश बिहारी पाठक ने किया। 

No comments:

Post a Comment