Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, March 22, 2023

कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के विजय बाथम बने जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
श्रमिकों के हितों में कार्य करने को लेकर कांग्रेस कमेटी के विजय बाथम को कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ का नवीन जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेशानुसार शिवपुरी जिले में कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मजदूर नेता विजय बाथम को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, विजय बाथम ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मंत्री और विधायक के पी सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर पंडित श्रीप्रकाश शर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय सिंह चौहान के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, संगठन प्रभारी श्रीमती रश्मि पवार शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। 

इस दौरान कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के मनोनयन पर विजय बाथम ने समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में श्रमिक प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूती के साथ संगठित किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर कांग्रेस संगठन के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान विजय बाथम ने संगठन को विश्वास दिलाया है कि वह शीघ्र ही संपूर्ण जिले में अपने श्रमिक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम को इंगित करते हुए घोषणा की जाएगी और समस्त श्रमिक प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिकों के हितों में कार्य किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment