Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 4, 2023

त्रिपुरा और नागौलेंड में भाजपा की जीत, नेताओं ने मनाया जश्र, बांटी मिठाईयां


भाजपा नगर और पुरानी शिवपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने माधवचौक चौराहे मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को दी बधाई

शिवपुरी। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरूवार को घोषित किए गए। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है। त्रिपुरा और नागालैंड में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों द्वारा देशभर में जश्र मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में दोनों ही मंडलों के कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल माधवचौक चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गईं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, वहीं नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु. शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह, दीपक कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, मोनू आर्य, होतम पाल, मानिक जैन, रानू रायजादा, प्रतीक शर्मा नानू, निर्देश गोयल, आशीष तिवारी, प्रशांत राठौर सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर शामिल होकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

No comments:

Post a Comment