Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, March 6, 2023

कांग्रेसियों के द्वारा वार्ड क्रं.7 में चलाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान


शिवपुरी-
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निर्देशन में कांग्रेसजनों के द्वारा स्थानीय वार्ड क्रं.7 में हाथ से हाथ जोड़े अभियान चलाया गया। यहां अभियान में शामिल साहब सिंह कुशवाह ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया है इसी क्रम में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर वरिष्ठ कांग्रेसियों के निर्देशन में यहां घर-घर जाकर लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जोडऩे के लिए जनसंपर्क किया गया। 

यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की मंशानुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विधानसभा 25 शिवपुरी शहर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ने वार्ड क्रमांक 7 में पहुंची जहां घर-घर जनसम्पर्क करते हुए लोगों को भाजपा सरकार की मनमानियों से अवगत कराया जिसका प्रभाव यह हुआ कि अधिकांश लोगों ने कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान केा समर्थन प्रदान किया, साथ ही साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं पूर्व सीएम व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का संदेश पत्र जनता जनार्दन तक पहुंचाया गया। इस अभियान में सभी वरिष्ठ जन एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा यह जन जागरण चलाया गया। 

No comments:

Post a Comment