Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, February 19, 2023

पिछड़ा वर्ग को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए पिछड़ा वर्ग की हुई स्थापना : सोनू बिरथरे


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी की कामकाजी बैठक सम्पन्न

शिवपुरी-भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शिवपुरी की कामकाजी बैठक शनिबार को भाजपा पार्टी कार्यालय कोठी क्रमांक 01 पर सम्पन्न हुई,भाजपा जिला महामंत्री और मोर्चा प्रभारी सोनू बिरथरे एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने अपना उद्वोधन दिया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिवपुरी धर्मेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे ने कहा की भाजपा वैसे तो सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है किंतु पिछड़े वर्ग को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की स्थापना की और कहा की जिले से लेकर मंडल और फिर बूथ समिति तक किस प्रकार अपनी योजनाओं को लेकर पिछड़े वर्ग तक पहुंच सकता है इस पर उनका निरंतर ध्यान रखे हुए है, इसी का परिणाम है की आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी मोर्चों में सबसे सशक्त बन कर सामने आया है।

 मंच का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री पंकज लोधी ने किया तथा आभार व्यक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामवतार गोस्वामी ने किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह ने कहा की 12 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म बर्ष है इस के उपलक्ष्य में हर वर्ष समर्पण निधि एकत्र करने के लिए समर्पण राशि एकत्र करने के लिए आयोजन किया जाता है,जिसको ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से राशि को सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकत्र किया जाता है,

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे,भाजपा जिला कार्यालय मंत्री राकेश राठौर,भाजपा सह कार्यालय मंत्री राजीव जैन,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री हरवीर धाकड़,महेश धाकड़,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यालय मंत्री सुनील धाकड़, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी पवन लोधी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष यश योगी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पुरानी शिवपुरी आकाश राठौर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद रावत,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोलारस विकास कुशवाह,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल सुभाषपुरा मुड़ेरी मंडल अध्यक्ष अतर सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment