Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, February 15, 2023

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम बूढीबरोद, गढीबरोद और मोहनगढ में विकास यात्रा में लिया भाग


विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

शिवपुरी-मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी भ्रमण पर आई हैं। उन्होंने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा की शुरुआत की। शिवपुरी शहर में विकास यात्रा में शामिल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्रा में भाग लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत बूढीबरोद, गढीबरोद और मोहनगढ में विकास यात्रा में भाग लिया और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने लोकार्पण और भूमिपूजन कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया और पौधे भेंट किये। इसके अलावा लोगों की समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। 

ग्राम पंचायत बूढीबरोद में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कलश यात्रा में शामिल हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जहां कहीं सड़क पानी आदि की समस्या है उसका पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है। अभी जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का जो लक्ष्य है उस पर काम चल रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास के माध्यम से लोगों का अपने घर का सपना पूरा हो रहा है।

लोकार्पण व भूमिपूजन
ग्राम पंचायत बूढीबरोद के ग्राम बलारपुर में 3 लाख 79 हजार रूपए की राशि के चौपाल निर्माण का लोकार्पण, 1 लाख रूपए की राशि के पानी की टंकी निर्माण का लोकार्पण, 1 लाख 81 हजार रूपए की राशि के ग्राम गढीबरोद में चौपाल निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। ग्राम मोहनगढ़ में 3 लाख 48 हजार रूपए की राशि के सामुदायिक स्वच्छता परिसर का लोकार्पण तथा 40 लाख 22 हजार की राशि के अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्राम पंचायत बूढीबरोद में 237 लाख रूपए की राशि के कोटा-झांसी फोरलेन से नया बलारपुर 2.30 किलोमीटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत गढीबरोद में 60 लाख रूपए की लागत के नवीन नल-जल योजना का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत बूढीबरोद में 17.20 लाख रूपए की राशि के ओवर हेड टेंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा ग्राम पंचायत मोहनगढ में 20.64 लाख रूपए की राशि के ओवर हेड टेंक निर्माण कार्य भूमिपूजन किया।

स्व सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा की। महिलाओं द्वारा किस प्रकार समूह से जुडऩे के बाद आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस बारे में विस्तृत चर्चा की और इसी प्रकार महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। जहां कहीं समूह की महिलाओं को किसी प्रकार की मदद की जरूरत है उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। महिलाएं इसी प्रकार आत्मनिर्भर बने।

ग्रामीणों के साथ किया सहभोज
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम गढ़ीबरोद में ग्रामीणों के साथ सहभोज किया और ग्रामीणों से चर्चा भी की।

No comments:

Post a Comment