शिवपुरी- मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा गुरूवार को स्थानीय नवग्रह मंदिर के समीप आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह में सेवाभावी बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद संगठन के द्वारा गौ सेवा के लिए समर्पित की गई गौ सेवा एम्बुलेंस का पूजन करते हुए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सर्वप्रथम गौ सेवा एम्बुलेंस वाहन का पूजन किया तत्पश्चात सभी के लिए इस गौ सेवा वाहन को समर्पित किया।
इस अवसर पर प्रांत मठ मंदिर प्रमुख संजय शर्मा, विभाग संयोजक बजरंग दल उपेन्द्र यादव, जिला संयोजक संदीप राजा, जिलाध्यक्ष विहिप रामसिंह यादव, जिला मंत्री विनोदपुरी गोस्वामी, जिला सहमंत्री रजत शर्मा, जिला गौ रक्षा प्रमुख उदय राजपूत, रोहन दीक्षित, राजा राठौर, केशव, विनय, सूरज आदि मौजूद रहे। साथ ही यहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, एसपी राजेश सिंह चंदेल, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा व स्थानीय नागरिकगणों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। इस गौ सेवा एम्बुलेस वाहन के शुभारंभ पर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस कार्य को सराहा और बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद के कार्यों की प्रशंसा की। अंत में सभी के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
No comments:
Post a Comment