शिवपुरी-जिला हॉकी संघ के द्वारा सीनियर हॉकी टीम दमोह में होने वाले स्टेट सीनियर हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसी की तैयारी के लिए स्थानीय माधव खेल परिसर स्थित एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। 24 खिलाडिय़ों को कैंप के लिए चुना गया है जिसमें से 18 खिलाड़ी दमोह में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला हॉकी संघ के सचिव वकार रोहिला ने बताया कि ट्रायल के मुख्य चयनकर्ता वकार अहमद सहित उबेर आदिल और निलेश शर्मा रहे। उक्त ट्रायल संजीव पांडे के निगरानी में हुआ। इस सफल ट्रायल पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह, ललित शर्मा, शुभ्रा चतुर्वेदी, मानिक जैन, अजय सांखला, उस्ताद छोटे खान, तबरेज खान, रविन्द्र राजपूत आदि ने सभी खिलाडयि़ों और चयनकर्ताओं को बधाई दी है।

No comments:
Post a Comment