Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, February 23, 2023

विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर 20 पौधो को बचाने के लिए बांस के ट्री गार्ड रोपित किए


सामाजिक कार्यकर्ताओ ने अपने जन्म दिवस पर पौधो को बचाने का चिंतन किया

शिवपुरी। विश्व चिंतन दिवस जिसे मूल रूप से थिंकिंग डे के रूप में जाना जाता है, 22 फरवरी को दुनिया भर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में साथी भाइयों और बहनों के बारे में सोचने, उनकी चिंताओं को दूर करने पर्यावरण बचाने, पौधे लगाने और मार्गदर्शन के सही अर्थ को समझने के लिए मनाया जाता है। प्रोग्राम समन्वयक रवि गोयल ने बताया की विश्व चिंतन दिवस का मकसद उन मुद्दों को जनता के सामने लाने और आवाज उठाने से है, जो दुनिया भर की महिलाओं की जिंदगी सुधारने में सहायक हो सकते हैं।
इसी उद्देश्य के लिए विश्व चिंतन दिवस 2023 एवम संस्था के दो साथियों ने अपने जन्म दिवस पर बाण गंगा मंदिर परिसर के सामने 20 पौधो के लिए बांस के ट्री गार्ड लगाए।

शक्तिशाली महिला संगठन द्वारा बाण गंगा पर विश्व चिंतन दिवस पर ये अनोखी पहल की जिससे एक तो पर्यावरण बचेगा दूसरा आज चिन्तन दिवस पर समाज एवम पर्यावरण के लिए सकारात्मक सोच का चिंतन किया जिसमे प्रमोद गोयल ने बताया की चिंतन दिवस को  सुचारू रूप से मनाने के लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम का संबंध लड़कियों के सुरक्षित भविष्य, प्रकृति और पर्यावरण की परेशानियों से है। वर्ल्ड थिंकिंग डे 2023 की थीम है हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य, पर्यावरण, शांति और सुरक्षा। इसके तहत पर्यावरण की समस्याओं का पता लगाकर, उन्हें सुलझाने का प्रयास किया  जाएगा। 

जैसा कि आज संस्था के दो साथियों के जन्म दिवस पर किया साथ ही महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के लिए काम करने की योजना बनाई जाएगी। प्रोग्राम में राहुल ओझा ने कहा कि विश्व चिंतन दिवस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला जब  दुनिया भर में सभी लोग प्रकृति  के बारे में सोचेंगे, उन्हें धन्य बाद देंगे इसी चिन्तन की आवश्यकता की जरूरत है प्रोग्राम में शक्ती शाली महिला संगठन की पूरी टीम ने भाग लिया साथ ही बाण गंगा मंदिर परिसर के पुजारी एवम अन्य प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment