Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, February 13, 2023

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 महिलाओ के जज्बे एवम स्टोरी को सलाम : जिलाकार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास देवेन्द्र सुंदरियाल



राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत सम्मान सह संवाद  कार्यक्रम आयोजित

महिलाएं अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहे डॉक्टर पवन जैन सीएमएचओ 

शिवपुरी। 13 फरबरी भारत का राष्ट्रीय महिला दिवस है। कई लोगों को राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भ्रम है कि वह 8 मार्च को होता है लेकिन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होता है। हालांकि भारत में इस दिन को फरवरी में मनाया जाता है। राष्ट्रीय महिला दिवस को फरवरी में आज के दिन मनाने की एक खास वजह है। यह वजह जुड़ी है भारत की प्रमुख महिला स्वतंत्रता सेनानी से।  ये कहना था प्रोग्राम समन्व्यक रवि गोयल का जो की मनियर हरिजन बस्ती में शक्ति शाली महिला संगठन, कृषि विज्ञान केन्द्र, महिला बाल विकास विभाग , ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन एवम स्वास्थ विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मान सह संवाद प्रोग्राम में बोल रहे थे जिसका विषय महिलाओ का उत्तम स्वास्थ्य  था। प्रोग्राम में महिला बाल विकास के देवेन्द्र सुंदरियाल ने कहा की  10 बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ  ने आज जिस बेबाकी  से अपनी कहानी बहुत ही रोचक ढंग से सुनाई उससे समुदाय को अन्य महिलाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए। 

प्रोग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर एम के भार्गव ने महिलाओ के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्राक्रतिक खेती  एक अच्छा उत्तम समाधान हो सकता है उन्होंने कहा की कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा महिला किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसमे प्राकृतिक खेती एवम मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना है । उन्होंने प्रत्येक महिला से अपने घर पर ही हरी साग सब्जी लगाने एवम आंवला एवम नींबू का पौधा जरूर अपने घर लगाने का आहवान किया। 

प्रोग्राम में सीएमएचओ डाक्टर पवन जैन ने कहा की आज महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हुआ जो को महिलाओ के लिए अच्छा संकेत नहीं है आप अपने खानपान की आदत में थोड़ा बदलाव करके खुद को अनीमिया से बचा सकती है एएनएम द्वारा जो आयरन फोलिक एसिड की गोलियां दी जाती है साथ ही कैल्शियम की दवाओं का नियमित प्रयोग करे एवम खुद को निरोगी बनाए। 

प्रोग्राम में परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया ने कहा की महिला बाल विकास द्वारा किशोरी बालिकाओं से लेकर महिलाओ तक अनेक योजनाएं चलाई जा रही है आप इनका लाभ लें एवम अन्य लोगो को योजनाएं के बारे में बताया साथ ही अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा हो तो उसका पहली बार में ही विरोध करे ये आपका हक है। 

केवीके के  वैज्ञानिक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा की बच्चो के शारीरिक एवम मानसिक विकास के लिए जिंक बहुत जरूरी होता है इसके साथ मोटा अनाज एवम सुबह की धूप लेना बहुत जरुरी है महिलाएं सुबह अपने काम काज में लगी रहती है जिससे की उनको विटामिन डी की कमी हो रही है इसके साथ उनमें अति सूक्ष्म पोषण तत्वों की कमी भी हो रही है खाने के लिए सिर्फ खाना पर्याप्त नहीं है आपको अपने खाने में मोटा अनाज, सभी मौसम की। फल सब्जियों का उपयोग करना चाहिए जिससे पोषक तत्वों की भरमार होती है जो अति आवश्यक है सारीरिक एवम मानसिक विकास के लिए। 

प्रोग्राम में सम्मान पाने वाली श्रीमति नर्मदा शाक्य ने कहा की सरोजिनी नायडू से राष्ट्रीय महिला दिवस का गहरा नाता है। सरोजिनी नायडू भारत की प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री हैं। वह हर महिला के लिए प्रेरणा है। राष्ट्रीय महिला दिवस सरोजिनी नायडू को समर्पित है। वह बचपन से बुद्धिमान थीं। जब सरोजिनी नायडू 12 साल की थीं, तब से उन्हें कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। बाद में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। देश की आजादी और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आजादी के बाद सरोजिनी नायडू को पहली महिला राज्यपाल बनने का भी मौका मिला। उनके कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी भूमिका को देखते हुए सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 

प्रोग्राम में समुदाय में बेहतर कार्य करने वाली अन्य नो महिलाओ ने अपनी कहानी सुनाई। प्रोग्राम के अंत में डीपीओ  डी के सुंद्रियाल, सीएमएचओ डाक्टर पवन जैन एवम केवीके के डॉक्टर एमके भार्गव ने संयुक्त रूप से पुष्पा राठौर ,लक्ष्मी राठौर , सुपोषण सखी कमलेश जाटव, नर्मदा शाक्य, कुसुम शाक्य, जानकी शाक्य, हेमा शाक्य, सीमा जाटव, रेखा जाटव, कमला जाटव, विमला जाटव, रामबाई जाटव 

 वैष्णवी सेन को महिला दिवस की उपहार देकर शुभ कामनाएं दी एवम सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन राहुल ओझा द्वारा किया। प्रोग्राम में समुदाय की महिलाओ के अलावा दस साहसिक महिलाओ के साथ साथ आगनवाड़ी कार्यकर्ता, साहियका, जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ शक्ती शाली महिला संगठन की पूरी टीम ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment