Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, January 29, 2023

भाजपा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मायापुर मंडल की बैठक संपन्न


शिवपुरी-
भारतीय जनता पार्टी के मंडल की बैठक संपन्न संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं मंडल मायापुर प्रभारी मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यों क्योंकि मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर होना है की जानकारी मनीष अग्रवाल द्वारा दी गई उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि एवं समर्पण दिवस 23 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस एवं 11 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई। 

मन की बात कार्यक्रम को कराने के लिए मन की बात कार्यक्रम को मनीष अग्रवाल जिला मंत्री द्वारा मायापुर मंडल के राजापुर शक्ति केंद्र के लोटन ग्राम के बूथ क्रमांक 147 पर बूथ समिति के द्वारा एवं बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया, बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, रामकुमार यादव मुहासा, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विजयपाल यादव, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश राय, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल यादव, बालवीर यादव, बृजेश लोधी, गजराज सिंह लोधी, देवेंद्र यादव, सुशील यादव, विशन सिंह यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा शिवपुरी नगर मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
शिवपुरी-बीते रोज गिर्राज मैरिज हाउस में भाजपा नगर मंडल की शक्ति केन्द्र के प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, महामंत्री रितेश जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन , जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता,पार्षद अमरदीप शर्मा, शिवम् दुबे, नगर मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, युवा मोर्चा  जिला मंत्री विवेक उपाध्याय  जिला मंत्री अमन मिश्रा जी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा जी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र कि टोली एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment