Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, January 31, 2023

वन संरक्षण और पौधरोपण के प्रति सजगता कार्य करने पर रेंजर गोपाल सिंह जाटव हुए सम्मानित


शिवपुरी-
वन जीवन है इस वन रूपी जीवन को अपनी शासकीय वन सेवा के रूप में संजोते और संरक्षित करने वाले वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपुरी गोपाल सिंह जाटव को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के द्वारा सम्मानित किया गया। यहां प्राकृतिक वन संरक्षण और पौधरोपण के प्रति रेंजर गोपाल सिंह जाटव की अनुकरणीय सेवाओं को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियेां के द्वारा कैबीनेट मंत्री को बताया गया और यहां कलेक्टर अक्षया कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के समक्ष कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वन क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कार्य करने वाले रेंजर गोपाल ङ्क्षसह जाटव को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया और प्रोत्साहन स्वरूप बधाईयां दी गई। यहां बधाई देने वालों में समस्त वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं ईष्टजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment