3-0 से जीता अभा हॉकी प्रतियोगिता में नागपुर से खिताबी मुकाबलाशिवपुरी- मप्र के खरगौन में आयोजित निमाड़ हॉकी अकैडमी खरगोन द्वारा अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें शिवपुरी हॉकी फीडर सेंटर की बालिकाओं ने इतिहास रच दिया है। शिवपुरी की हॉकी फीडर सेंटर की बालिका खिलाडिय़ों ने नागपुर को हराकर अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 3-0 से जीत ली है। इसका श्रेय खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है। बताना चाहेंगे कि खेल मंत्री के प्रयासों से ही श्रीमंत माधवराओ सिंधिया खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐस्ट्रो टर्फ को निर्माण किया गया है जिसमें जिले के हॉकी खिलाड़ी सैकड़ो की संख्या में सुबह शाम अभ्यास करते है।
जिला खेल अधिकारी डॉ.के के खरे बताते है कि खेल परिसर में हॉकी फीडर सेंटर संचालित की जा रही है जो कि खेल विभाग की योजना है, इस योजना में खिलाडिय़ों को खेल किट सामग्री प्रतिवर्ष दी जाती है। खेल परिसर में हॉकी प्रशिक्षक गीता लखेरा और आकाश चतुर्वेदी कार्यरत है, इनके मार्गदर्शन में हॉकी खिलाड़ी अभ्यास करते है समय-समय पर मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकैडमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह भी यहाँ प्रशिक्षको और खिलाडयि़ों को अपना मार्ग दर्शन देते है।
इस प्रतियोगिता को 11 जनवरी से 13 जनवरी तक खरगोन जिले में आयोजित किया गया। जिसमें नागपुर, इलाहाबाद, बड़वानी, इंदोर, देवास, खरगोन और शिवपुरी टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता रही शिवपुरी की टीम को इनामी राशि रुपए 31000 हजार और विजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। उपविजेता रही टीम नागपुर को 21000 रुपए प्राप्त हुए। शिवपुरी की खिलाड़ी रोली को मैन ऑफ द सिरीज भी मिली, इन्होंने हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से सभी शिवपुरी जिले के खेल प्रेमी बहुत खुश है। जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इस जीत से प्रसन्नता जतायी है।
No comments:
Post a Comment