शिवपुरी- विभिन्न समाजसेवी संस्थाओ में संरक्षक के रूप में कार्य रहने वाले और नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन को एक बार फिर से कन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया(नागपुर) की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल(दिल्ली) के द्वारा कैट की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी घोषणा के रूप में की गई। जिसमें एक बार फिर से जहां कैट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन मनोनीत हुए तो वहीं भूपेन्द्र जैन के द्वारा अपने संगठन में कैट में रहकर देश के आर्थिक विकास में उन्नति प्रदान करने के लिए कार्य करने वाले शिवपुरी के होटल पीएस के संचालक इंजी.पवन जैन को पुन: संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है।
अपने इस मनोनयन पर इंजी.पवन जैन ने समस्त कैट के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि एक बार पुन: यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में कैट का महत्वपूर्ण होगा।
इस अवसर पर कैट के इंजी.पवन जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के गणमान्य नागरिकों सहित कैट संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी ओर से शुभकामनाऐं दी है जिसमें सिद्धार्थ लड़ा अध्यक्ष कैट एसोसिएशन शिवपुरी, गंगाधर गोयल, रविंद्र गोयल, सुनील बिसानी, मयंक भार्गव अध्यक्ष लायंस क्लब शिवपुरी साउथ, नारायण राठौर, दीपक अग्रवाल, गोविंद मित्तल, गिर्राज ओझा, दीपक गुप्ता, पवन खटीक, संजीव जैन अध्यक्ष भारत विकास परिषद, अल्पेश जैन अध्यक्ष जैन मिलन, मुकेश जैन पत्रकार राष्ट्रीय मंत्री जैन मिलन आदि सहित शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, शहरवासी व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल है।
No comments:
Post a Comment