---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 30, 2023

आने वाला समय अब कांग्रेस पार्टी का है आप सभी का यह अमिट प्रेम स्नेह सदेव स्मरणीय रहेगा : नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान


जिला कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली गई आभार प्रदर्शन रैली

पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर माना आभार, अब हाथ से हाथे जोड़ो अभियान का आगाज

शिवपुरी- अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन ख?गे के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा संगठन विस्तार करते हुए जिला शिवपुरी में कांग्रेस कमेटी का नवीन जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री दाऊ हनुमंत सिंह चौहान के पुत्र पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी विजय सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोनयन पर जिला कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह चोहन के द्वारा नगर में भव्य आभार प्रदर्शन रैली निकाली गई जिसमें अभा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के सफलतापूर्वक श्रीनगर के लालचौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया गया तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के द्वारा जो संदेश भारतवर्ष को दिया गया और जो एक पत्र राहुल गांधी का हम हाथ से हाथ जोड़ो है उसके अंतर्गत इस आभार प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पवार्टी घर-घर पहुंची। 

यहां निकाली गई आभार रैली स्थानीय स्थानीय गुना वायपास चौराहे से प्रारंभ हुई, यहां जनता-जनार्दन के बीच नव निर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा खुली जीप में सवार होकर अपने इस मनोनयन पर ना केवल कांग्रेस पार्टी वरन् स्थानीय कांग्रेसजनों एवं आमजनता का आभार व्यक्त किया गया बल्कि क्षेत्र की जनता-जनार्दन से आर्शीवाद प्राप्त करते हुए विश्वास दिलाया कि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला शिवपुरी के हरेक नागरिक का यह अमिट प्रेम स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा,अब आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और मध्यप्रदेश में पूरी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार आने वाली है इसलिए आज इस भव्य आभार रैली में आप सभी का यह स्वागत स्नेह हरेक कांग्रेस कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार पैदा करेगा, इसका हमे पूर्ण विश्वास है। 

जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यह आभार प्रदर्शन रैली गुना वायपास से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक झांसी तिराहा, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए कोर्ट रोड़, माधवचौक से होकर गुरूद्वारा, पुरानी शिवपुरी मार्ग से होकर नीलगर चौराहा, सुभाष चौक से होते हुए इमामबाड़ा से होकर झांसी रोड़ से होकर हवाई पट्टी के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निवास पर संपन्न हुई। इसके पूर्व शहर में अनेकों स्थानों पर इस भव्य आभार रैली का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और अन्य सेवा कार्यों के द्वारा कांग्रेसजनो व शहरवासियों ने अपना स्नेह जताते हुए इस आभार रैली का स्वागत किया।

इस आभार प्रदर्शन रैली में समस्त कांग्रेसजन शामिल होकर लोगों के बीच पहुंचे और संगठन को सशक्त व मजबूत बनाए रखते हुए आमजनता को भी कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का कार्य किया। इस दौरान इस आभार प्रदर्शन रैली में कांग्रेस संगठन के विभिन्न पधाधिकारी, सहयोगी संगठन, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में समस्त कांग्रेसजनों और शहवासियो के प्रति आभार प्रदर्शन नव नियुक्त कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा व्यक्त किया गया।  

No comments:

Post a Comment