Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, January 27, 2023

कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने गांधी आश्रम पर किया झंडा बंदन


प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का किया शुभारम्भ  

शिवपुरी-कांग्रेस के नबनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान दाऊ साहब ने जिले भर से एकत्रित हुये सैकड़ों कांग्रेस जनों के साथ गणतंत्र दिबस पर गांधी आश्रम पर झंडा बंदन किया। पार्टी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने जानकारी देकर बताया कि जिलाध्यक्ष श्री चौहान के झंडा फहराने के पश्चात झंडा प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का बाचन किया गया। प्रवक्ता श्री चौकसे ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ भी जिलाध्यक्ष विजय चौहान द्वारा किया गया। 

यह अभियान शिवपुरी जिले के साथ पूरे देशभर में चलाया जायेगा जिलाध्यक्ष दाऊ विजय सिंह चौहान ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा, इसके तहत देश में शहर से लेकर गांव-गांव तक हर गली में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचायेंगे और भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बतायेंगे कार्यक्रम में पूर्व बिधायक गणेश गौतम, पं.श्रीप्रकाश शर्मा, मोहित अग्रवाल, विजय चौकसे, रामकुमार सिंह यादव, इंदु जैन, बासितअली, राजेश बिहारी पाठक, राजकुमार बंसल, नरेन्द्र जैन भोला, नरेन्द्र मिश्रा, आलोक शुक्ला, अखिल शर्मा, संत श्री राधिका मोहन स्वामी आदि जिले भर से पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे, इस अवसर पर सभी विजय सिंह चौहान को पार्टी जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाऐं एवं बधाई भी दी।

No comments:

Post a Comment