Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, January 27, 2023

साईंस कॉलेज में हुआ खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम


शिवपुरी-
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के खेल मैदान में खेलेगा इंडिया आगे बढ़ेगा इंडिया का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रस्साकशी डॉजबॉल प्रतियोगिता एवं हिंदुस्तान का दिल धड़का दो गाने पर महाविद्यालय के लगभग 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के ऊर्जावान जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव और प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने आगे बढ़-बढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार प्रसार के लिए 24/01/2023 से निरंतर 30/01/2023 तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, बास्केटबॉल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे जिससे कि युवाओं में जोश और खेल के प्रति सजगता बनी रहे। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, कमल सिंह बाथम कोऑर्डिनेटर जिला खेल परिसर शिवपुरी, रत्नेश तिवारी, विवेक उपाध्याय, राहुल गोस्वामी, प्रज्ञा तोमर, योगेश मांझी, गजेंद्र सिंह परिहार के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


No comments:

Post a Comment