वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल रहे अतिथि
शिवपुरी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के करकमलों से गत दिवस स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क परिसर के सामने स्थित गायत्री हेल्थ (एक्यूप्रेशर)पार्क में श्रीराम ग्रंथालय स्वाध्याय एवं साधना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे पं.संदीप पाण्डे एवं उनके सहयोगी परिजन की गायत्री तीर्थ यात्रा रैली का भी यहां गरिमामयी उपस्थिति में शिवपुरी जिले के सरल, सहज वरि.पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उक्त केन्द्र में स्वाध्याय हेतु वेद-पुराण उपनिषदों के साथ जीवन साधना हेतु गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं.श्रीराम शर्मा द्वारा रचित वाडंगमय आप ग्रंथों के हिन्दी भाषा सहित ग्रंथों का संकलन किया गया है।
बालपयोगी, योग, चिकित्सा, वेद, पुराण, उपनिषेदों की प्रतियों ज्योतिष महापुरूषों की जीवन गाथा एवं विभिन्न ज्ञानवर्धक पत्रिकायें आदि उपलब्धता रहेगी। स्वाध्याय केन्द्र का समय सायं 4बजे से 6 बजे रहेगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले परिजनों को पुस्तकें घर ले जाने हेतु उपलब्ध कराई जावेगी। केन्द्र की व्यवस्था हेतु श्री विद्याधर शुक्ला, शंभू पाठक, अतुल शर्मा योग प्रशिक्षक मुरारी लाल कुशवाह एडवोकेट ने योगदान देने का संकल्प किया गया।
लोकार्पण समारोह केन्द्र स्थापना हेतु विशेष सहयोगी समाजसेवी आलोक एम.इंदौरिया, डॉ.पी.के.खरे, राहुल गंगवाल, वीरेन्द्र शिवहरे, मथुराप्रसाद गुप्ता, डॉ.नीति, श्रीमती रागिनी गंगवाल, मांगी लाल शर्मा, अनिल रावत, रघुराज सिंह, श्रीमती श्वेता गंगवाल, श्रीमती पुष्पा खरे, धर्मेन्द्र कुशवाह, गोवर्धन शर्मा, घनश्याम बालौठिया, धर्मेन्द्र जैन, संतोष शिवहरे एवं गायत्री परिजन स्वाध्याय केन्द्र के साक्षी बने। पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल भी कार्यक्रम में शामिल होकर स्वाध्याय केन्द्र के प्रथम स्वाध्यायी एवं सत्संगी बने। शांतिकुंज के विद्ववानों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment