Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, December 17, 2022

खेलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने किया जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे को सम्मानित


सम्मान के प्रति समर्पण दिखाते हुए खेल अधिकारी ने अपने सम्मान को समस्त खिलाडिय़ों को किया समर्पित

शिवपुरी-खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से जिले में खेलों के अन्तर्गत एक नयी क्रांति आयी है। खेल परिसर में नवीन खेल अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का रनिंग ट्रैक और शूटिंग रेंज शामिल है, वही महिलाओं की देश की प्रथम क्रिकेट अकैडमी का संचालन भी यहाँ किया जा रहा है। आम नागरिकों के लिए जगह जगह पर ओपन जिम लगाया जाना है और कही खेल प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन किया जाना है। कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में जिला खेल अधिकारी और उनकी टीम दिन रात मेहनत करके ग्रामीण से लेकर जिले तक खेलो को बढ़ाने का कार्य कर रहे है, मुस्कान जैसी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय मेडल ले रही है वही सहरिया बालिकाए भी राज्य स्तर पर प्रतिभागितायो में भाग लेकर मेडल ले रही है।

इसी क्रम में शिवपुरी प्रवास पर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शामिल होने आए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच भरे मंच से ही शिवपुरी जिले में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर कैबीनेट खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंािया के समक्ष कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के सामने ही मुख्यमंत्री के द्वारा खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे का शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया और जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के कार्यों की प्रशंसा की। 

इस सम्मान के प्रति समर्पण दिखाते हुए जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने अपने इस सम्मान को सभी खेल प्रेमियों, खिलाडिय़ों को समर्पित किया है उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि सभी खिलाडिय़ों का सम्मान है, मैं यह सम्मान सभी खिलाडिय़ों को समर्पित करता हु, वह आगे कहते है कि आगे अभी और कार्य करना है, मैं चाहता हु कि शिवपुरी से जल्दी एक उच्च कोटि का ओलिम्पिक खिलाड़ी निकले और देश विदेश में जिले का नाम रोशन करे।

मुख्यमंत्री कप के तहत छ खेलों का होगा आयोजन
एक बार फिर से खेलों को बढ़ावा देते हुए जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के. खरे के द्वारा खेल विभाग के निर्देशन में रविवार 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री कप का आयोजन जिला खेल परिसर में किया जाना है जिसमें छ: खेल शामिल है, जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी संभाग और राज्य स्तर पर खेलेंगे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्रो में उच्च नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित कर सभी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अच्छा कार्य करने हेतु मार्गदर्शन देते है यह यह उसका परिणाम है। इस तरह के मार्गदर्शन से हम खेलो में आगे बडऩे के कार्य करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment