Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, December 5, 2022

ब्रहमलीन सदगुरु ब्रजानंद महाराज के जन्मदिन पर भन्डारा हुआ


शिवपुरी।
ग्वालियर मार्ग पर स्थित विनेगा आश्रम मे ब्रहमलीन सदगुरू ब्रजानंद महाराज के जन्मदिन पर  विशाल भंडार हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 पुरुषोत्तम दास महाराज,श्री कृष्ण जन्म भूमि समिति एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत देव मुरली बापू महाराज, सीताराम महाराज, राजू बाबा, श्यामसुंदर बाबा पथरनंद महाराज, पं. केदार समाधिया, पं.दिनेश चंद्र शास्त्री,इत्यादि का मुख्य प्रवंधक संत राजू बाबा, आश्रम के सेवक शंकर शिवपुरी ने साल श्रीफल दक्षिणा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संत देव मुरारी बापू महाराज ने संत समागम के महत्व ओर संतो के सत्य मार्ग पर चलने ओर भक्तों की आस्था पर प्रवचन दिया। इस दौरान आयोजित विशाल भंडारे में सैकडों भक्तो ने प्रसादी ग्रहण की।  

No comments:

Post a Comment