Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, December 5, 2022

राष्ट्रीय संत देव मुरारी बापू ने मध्यप्रदेश में किया चुनाबी शंखनाद


बोले हमारी राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी लड़ेगी म.प्र.की सभी सीटों पर 2023 का विधानसभा चुनाब

शिवपुरी। म.प्र. मे 2023 में होने बाले विधानसभा चुनाव मे राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी, शिवपुरी पधारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत देव मुरारी बापू ने पत्रकारों के समक्ष मप्र बिधानसभा चुनाब का शंखनाद करते हुये कहा कि हमारी पार्टी ने संपूर्ण म.प्र. में चुनावी तैयारियां आरंभ कर दी है, हम सभी संत महात्मा जनो ओर धर्म प्रेमिओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस के सामने श्रेष्ठ प्रत्याशी चुनाव मैदान मे उतारेंगे और इसके लिये फरबरी महिने से लगातार संपूर्ण प्रदेश मे सघन जनसंपर्क ओर प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर कार्य करेंगे भोपाल में और प्रदेश के अन्य स्थानों पर विशाल सम्मेलन भी करेंगे। 

संत देव मुरारी बापू महाराज राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीकृष्ण जन्म भूमि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, म.प्र. में काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बेहद खफा रहे है और विगत वर्षो से मीडिया मे हमेशा चर्चा में रहे हैं। इसी क्रम में ब्रहमलीन सदगुरु बज्रानंद महाराज के जन्मदिन पर संत समागम और भन्डारे में शामिल हुये। शिवपुरी में ग्वालियर मार्ग पर स्थित विनेगा आश्रम मे ब्रहमलीन सदगुरू बज्रानंद महाराज के जन्मदिन पर विशाल भंडार हुआ। 

इस अबसर पर संत देव मुरारी बापू महाराज ने संत समागम के महत्व और संतो के सत्य मार्ग पर चलने ओर भक्तों की आस्था पर प्रवचन दिया। इस तरह की गतिबिधियों में शिरकत कर राष्ट्रब्यापी जनता दल के अध्यक्ष राष्ट्रीय संत श्री देब मुरारी बापू ने अपनी टीम के साथ मध्यप्रदेश में 2023 में होने बाले विधानसभा चुनाब की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है।

No comments:

Post a Comment