Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, December 16, 2022

सीएम ने मंच से ही शिवपुरी को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया का किया श्रीगणेश


शिवपुरी-
 नगर पालिका के बाद  अब नगर निगम का दर्जा मिले इसे लेकर मंच से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि शिवपुरी को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। शिवपुरी को हर क्षेत्र में नम्बर वन बनाया जायेगा। नगर के सौंदर्यीकरण के लिये 8.5 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। उत्कृष्ट थीम रोड़ निर्माण की भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की। उन्होंने उपस्थितों को शिवपुरी को विकास का उदाहरण बनाने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंधिया पूरे देश की प्रगति एवं विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योग्यदान दे रहे है। जब यूक्रेन में हमारे बच्चे फँस गए थे तब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्री सिंधिया को वहाँ से बच्चों को वापस लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया का प्रदेश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योग्यदान है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स हो रहे हैं और ग्लोबल स्किल पार्क बन रहा है।

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश और देश में किया तेज विकास : केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। शिवपुरी भगवान शिव की पवित्र नगरी है और इसके विकास और प्रगति में मुख्यमंत्री कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश का तेज गति से विकास कर रही है। कोरोना काल में जहाँ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व एवं देश की समस्या का समाधान किया, वहीं श्री चौहान ने प्रदेश की जनता को राहत देने के लिये अथक परिश्रम किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आगामी समय में माधव नेशनल पार्क में 3 शेर आने वाले हैं।

हर खेत में पानी और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की प्रदेश सरकार ने : कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
खेल, युवा कल्याण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी क्षेत्र एवं प्रदेश का तेज गति से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हर खेत में पानी, हर बच्चे को सुरक्षा सुनिश्चित की। आज प्रदेश में लाखों लाड़ली लक्ष्मियाँ सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान से हितग्राही हो रहे लाभान्वित : प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश चहुँमुखी विकास कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया भी देश और प्रदेश के विकास में निरंतर संलग्न हैं। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में शिवपुरी जिले के एक-एक गाँव, नगर में शिविर लगा कर जन-समस्याओं को हल किया गया और विभिन्न सरकारी योजनाओं में नये हितग्राहियों का चयन किया गया। सभी को आज स्वीकृति-पत्र दिये जा रहे हैं। सांसद के.पी. सिंह ने भी संबोधित किया।

सांसद केपी यादव ने नपा के विकास की पोल खोली, उद्योग लगाने की उठाई मांग
कार्यक्रम में गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद केपी यादव ने शिवपुरी नगर पालिका के विकास कार्यो की पोल खोली और उन्होंने खुलकर कहा कि नगर पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। नालों की सफाई नहीं होती। जनता की कोई सुनवाई नहीं होती। यहां तक कि शहरवासियों को पानी पिलाने वाली महत्वपूर्ण सिंध पेयजल परियोजना को भ्रष्टाचार की दीमक ने खत्म कर दिया है। इसमें लगे पाईप सड़े गले हैं। इसकी एजेंसी नगर पालिका ने पूरी योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है। सीएमओ किसी के फोन तक नहीं उठाते हैं। उनके रवैये से शिवपुरी के नागरिक परेशान हैं। इसके अलावा सांसद यादव ने गुना के लिए मेडीकल कॉलेज और संसदीय क्षेत्र के लिए यूनिवर्सिटी और एग्रीकल्चर कालेज की सौगात दिए जाने की मांग की, साथ ही पड़ौरा क्षेत्र में उद्योग लगाने की मांग भी सांसद के द्वारा की गई, उन्होंने यह भी कहा कि संसद के हर सत्र में वह अपने संसदीय क्षेत्र की हर समस्या को उठाते हैं।

No comments:

Post a Comment