Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, December 17, 2022

विश्व संगीत समागम 98 वां तानसेन समारोह में पूर्वरंग 'गमकÓ का आयोजन


पद्मश्री मालिनी अवस्थी, अभिजीत सुखदाणे सहित अन्य कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

शिवपुरी-विश्व संगीत समागम 98वां तानसेन समारोह में इस बार शिवुपरी में भी पूर्वरंग ''गमकÓÓ का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम पोलो ग्राउंड के सामने स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की सुविख्यात गायिका पद्मश्री मालती अवस्थी द्वारा उपशास्त्रीय गायन, ग्वालियर के अभिजीत सुखदाणे द्वारा ध्रुपद गायन, शिवपुरी के देवेंद्र राजपूत द्वारा ध्रुपद गायन, शिवपुरी की स्नेहलता सिंघल द्वारा सितार वादन, शिवपुरी की प्रियंका पुरोहित द्वारा गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पुरातन पर्यटन संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़, पर्यटन के नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ उपस्थित थे।

कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपनी प्रस्तुति बनारस घराने की ठुमरी खयाल पर आधारित बोल 'इतनी अरज मोरी मान लेंÓ से शास्त्रीय संगीत का गायन प्रारंभ किया। उनके साथ तबला पर संगत पं.रामकुमार मिश्रा एवं हारमोनियम पर संगत पं.धर्मनाथ मिश्रा ने की। 'ग्वालियर के ध्रुपद गुरू पं.अभिजीत सुखदाणे ने राग बागेश्री की प्रस्तुति दी। चौताल की बंदिश बोल 'आये रघुवीर धीर अयोध्या नगरÓ का गायन किया। पखावज पर संगत पं.श्री संजय पंत आगले ने की।

देवेन्द्र सिंह राजपूत ने राग भूपाली में ध्रुपद गायन बंदिश 'तान तलवार की सिकर परÓ की प्रस्तुति दी। श्रीमती स्नेहलता सिंघल का सितार वादन रहा। श्रीमती प्रियंका पुरोहित ने ख्याल गायन किया। इनके द्वारा बसंत राग की बंदिश 'फगवा ब्रज देखन को चलीÓ की प्रस्तुत दी गई। तबला पर घनश्याम वोगड़े एवं हारमोनियम पर दीपक खडऩकर ने साथ दिया। राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में पधारे कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस वर्ष तानसेन समारोह की श्रृंखला में शिवपुरी में गमक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगीत प्रेमी भी कार्यक्रम का आनंद लेने टाउन हॉल में उपस्थित हुए। कलाकारों द्वारा एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दी गई।

No comments:

Post a Comment