Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 7, 2022

संविदा कर्मचारियों कीे हर संभव सहायता करेंगे : राज्यमंत्री प्रहलाद भारती


संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

शिवपुरी-संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हुंकार भरते हुए जहां हर संभव सहायता करने का भरोसा जताया वहीं उन्हें अनुशांगिक परिवार का घटक निरूपित किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल की विभीषिका में सेवाएं देने के बाद कर्मचारी संगठन अपने हितों के प्रति लामबद्ध होते जा रहे हैं और विभिन्न प्रकार के आयोजन के द्वारा एकता और  संगठानिक क्रियाशीलता बना रहे हैं। 

इसी क्रम में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीर संघ ने एक निजी होटल में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव, मजदूर संघ के विभाग अध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने सिरकत की। कार्यक्रम के अंत में अन्नकूट प्रसादी का वितरण हुआ। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 3 डॉ अलका त्रिवेदी ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश शर्मा ने किया तथा अतिथियों का सत्कार विवेक पचौरी, यशपाल दंागी, सृजन राजे, बालेन्दु रघुवंशी, संतोष शर्मा, आशीष द्विवेदी आदि अनेक कर्मचारियों ने किया।

No comments:

Post a Comment