Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, November 26, 2022

भाजपा अनु.जाति मोर्चा ने मनाया संविधान गौरव दिवस


शिवपुरी-
पूरे देश में 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस को अनु.जाति मोर्चा के द्वारा जिला मुख्यालय शिवपुरी फतेहपुर अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। यहां अनु.जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में एक कार्यक्रम के माध्यम से संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।जिसके परिपालन में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में इसे गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 

शिवपुरी फतेहपुर अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया, यहां सफाई कर्मी महिलाओं का पुष्प देकर सम्मान किया गया। इस दिवस को अनुसूचित जाति मोर्चा के माध्यम से बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर के मार्गदर्शन में उपस्थित जिला महामंत्री खेमराज मोर, जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कोली, जिला मंत्री राहुल खटीक, जिला मंत्री बबीता जाटव, जिला मंत्री कुसुम जाटव, जिला मंत्री उषा परिहार, नगरअध्यक्ष मि_ू जाटव, मीडिया प्रभारी कुलदीप आर्य, नगर महामंत्री सुधीर खत्री, सिरसोद मंडल अध्यक्ष विजय परिहार सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment