Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 29, 2022

शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनीं डॉ रश्मि गुप्ता


कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यालय में अम्मा महाराज के चित्र पर किया माल्यार्पण और लिया आशीर्वाद

शिवपुरी-कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से भाजपा नेत्री डॉ रश्मि गुप्ता को शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है उनके अध्यक्ष बनने पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अनेक महिला पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

जनकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से भाजपा नेत्री डॉ रश्मि गुप्ता को शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले डॉ रश्मि गुप्ता यशोधरा राजे सिंधिया के जनसंपर्क कार्यालय पहुंची जहां पर उन्होंने कैलाश वासी राजमाता विजय राजे सिंधिया अम्मा महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया उनके साथ में दर्जनों महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें, जिन्होंने डॉ रश्मि गुप्ता का आतिशबाजी चलाकर और माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नवाब सिंह कुशवाह, संजय गौतम,भानू दुबे, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विपुल जैमनी,पुरानी शिवपुरी मण्डल के अध्यक्ष केपी परमार,भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, मण्डल महामंत्री गिर्राज शर्मा,पार्षद राम सिंह यादव, अमरदीप शर्मा, गौरव सिंघल,राजा यादव,अनिल बघेल, लालू शर्मा, किरन कुमार शर्मा, श्यामलाल शाक्य, प्रशांत राठौर, दीप्ति दुबे,सुमन पाराशर,चंद्रा मेहता,ममता राठौड़ नीलम बघेल,राजकुमारी परिहार,मीना शाक्य, शोभा शर्मा, सुषमा ओझा, सुनीता खंडेलवाल,कंचन शर्मा, सरोज धाकड़, सिंकु कुशवाह एवं अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।  

No comments:

Post a Comment