Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, November 10, 2022

प्रेसवार्ता- भय,भूख, बेरोजगार और भ्रष्टाचार की पहचान है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार : कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया


भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से घबराई भाजपा सरकार, अडानी ग्रुप पर भी लगाए जमीन संबंधी आरोप

शिवपुरी- मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भय, भूख, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रही है और यही कारण है कि आज 18 वर्षों की भाजपा सरकार ने जनता को भावनाओं से धोखा और खिलवाड़ किया है जिसका जीता जागता उदाहरण शिवपुरी जिले में मणिखेड़ा जैसा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसे लेकर आज भी शिवपुरी शहर की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है पर भ्रष्टाचार का आलम है कि यह मड़ीखेड़ा योजना के पाइपलाइन कई बार क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है, इसके अलावा बेरोजगारी का आलम है, कोई भी शासकीय विभाग हो बिना पैसों के कोई काम नहीं होता यह भ्रष्टाचार का पैमाना है, 

आज एक घर को दो वक्त का चूल्हा जलाने के लिए महंगाई का सामना करना पड़ रहा है यह सब मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की देन है लेकिन अब आने वाला समय बदलने वाला है 2023 के विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम जनता के साथ जनता के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। यह बात कही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने जो स्थानीय होटल मातोश्री में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के महंगाई, भ्रष्टाचा, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है मध्यप्रदेश में यात्रा 20 नवंबर से बुरहानपुर में प्रारंभ होने जा रही है जो कि 21 नवंबर को विश्राम के बाद 22 नवंबर से लगातार 13 दिनों तक प्रदेश भर में भ्रमण करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन को भारत जोड़ो यात्रा से जोडऩे का है और इस यात्रा से भाजपा सरकार भी घबराई हुई है हमें आशंका है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भाजपा सरकार के द्वारा निशाना बनाया जाकर उसमें विघ्न पैदा किया जा सकता है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापक सुरक्षा की मांग कर रही है। 

इसके बाद भी यदि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी वाद-विवाद की स्थिति बनती है तो इसके लिए जवाब देंह मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार होगी इसलिए आवश्यक है कि व्यापक सुरक्षा प्रबंध भारत जुड़े यात्रा के लिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार करें। प्रेस वार्ता में मप्र कांग्रेस पदाधिकारी श्री सिकरवार, कांग्रेस कमेटी के पवन प्रताप सिंह भदौरिया (एडवोकेट) प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस सहित अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अदानी ग्रुप को सौंप दी हजारों हेक्टेयर शिवपुरी की जमीन
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रेसवार्ता में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का एक और भ्रष्टाचार उजागर करते हुए बताया कि शिवपुरी में हजारों हेक्टेयर जमीन अदानी ग्रुप को सौंप दी गई है। महामंत्री भदौरिया ने बताया सिंगरौली में कोल माइन की खदान अदानी ग्रुप को दी गई है, नियमानुसार उन्हें कोल माइन के खदान के खनन की जमीन पर लगे हुए पेड़ों को उखाडऩे से पहले मध्य प्रदेश की अन्य भूमि पर पेड़ पौधे लगाने होंगे। इसी के चलते मध्य प्रदेश सरकार ने अदानी ग्रुप को शिवपुरी जिले के पोहरी बैराड़ क्षेत्र में ऐसी हजारों हेक्टेयर जमीन को पौधा लगाने के लिए सौंप दिया है जिसमें पहले से ही पेड़ लगे हुए हैं। जबकि शिवपुरी की जनता को इतने बड़े भ्रष्टाचार का भाजपा सरकार ने पता ही नहीं चलने दिया।

No comments:

Post a Comment