Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 29, 2022

अभा यादव महासभा के कल्याण यादव बने प्रदेश प्रधान महासचिव


शिवपुरी-
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सेल्वम यादव के द्वारा संगठनात्मक रूप से सशक्त संगठन निर्माण को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें मप्र इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद पर भारत सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को मनोनीत किया गया जबकि कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आर.एन.यादव को एवं प्रदेश प्रधान महासचिव के पद पर शिवपुरी निवासी कल्याण सिंह यादव(बंटी) का मनोनयन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राव अजय प्रताप सिंह यादव का मनोनयन किया गया है। 

इस मनोयन के साथ ही मप्र में घोषित पदाधिकारियों के अलावा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की कोई पहले से कार्यरत पदाधिकारियों की नियुक्ति अवैध/फर्जी है। राष्ट्रीय कार्य.अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई, राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी (मप्र/छत्तीसगढ़)दामोदर सिंह यादव एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव की सहमति से मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा अतिशीघ्र अन्य पदों पर नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं शिवपुरी जिला मुख्यालय से कल्याण यादव(बंटी भैया) के प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनीत होने पर समाजजनों ने बधाईयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment