Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 21, 2022

अभा ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित


शिवपुरी-
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा में शिवपुरी जिले की बैठक का आयोजन शिवपुरी जिला अध्यक्ष के निवास 105, गांधी नगर कॉलोनी शिवपुरी पर किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी, विशेष अतिथि आर एन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य शोभा पुरोहित, प्रदेश महामंत्री अमित भार्गव, रवि एन पी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर राजकुमार शर्मा, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा शुभ्रा शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। आगामी वृहद स्तर कार्यक्रम दिनांक 1 जनवरी, 2023 को ग्राम बैराड़ जिला शिवपुरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम शर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

No comments:

Post a Comment