Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, November 5, 2022

संगीत निशा कार्यक्रम के साथ भारत विकास परिषद ने मनाया दीपावली मिलन समारोह



शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद के द्वारा स्थानीय नक्षत्र मैरिज गार्डन में झिलमिल रोशनी के बीच दीप पर्व दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम रहे। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारीयो व सदस्यों ने संगीत निशा कार्यक्रम के तहत सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी।

जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष संजीव जैन व सचिव गणेश धाकड़ एवं कार्यक्रम संयोजक अविनाश सक्सैना ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का दीपावली मिलन और संगीत गायन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम रहे जिन्होंने इस आयोजन को सराहा और सभी को दीप पर्व दीपावली की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गर्ग, केंद्रीय सेवा सदस्य प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग, प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल नगर सम्वयक हेमंत ओझा उपस्थित थे। 

संगीत गायन में संस्था के विनोद गर्ग, सुधीर अग्रवाल, युगल गर्ग, हेमंत ओझा, अविनाश सक्सेना, उमेश मित्तल, हरिशरण गुप्ता, गणेश धाकड़, प्रीति जैन ने अपनी-अपनी रोचक प्रस्तुति दी साथ ही बाहर से आई हुई संगीत पार्टी के  द्वारा भी शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थितजनो द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम में प्रांतीय पदाधिकारी और परिषद परिवार के सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे को दीपोत्सव के पर्व की शुभकामनाएं दी। अंत मे आभार प्रदर्शन सचिव गणेश धाकड़ के द्वरा व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment