Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, November 26, 2022

भारत विकास परिषद शाखा ने मनाया विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस




पर्यावरण संरक्षण को लेकर आधा सैकड़ा पौधों का किया वितरण

शिवपुरी-विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्थानीय माधवचौक चौराहा स्थित टोडरमल पेट्रोल पंप पर राहगीरों एवं वाहन चालकों को जागरूक करते हुए विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव जैन व सचिव गणेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में प्रकृति के संतुलन के लिए प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है यही वजह है कि संस्था के विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर लोगों को प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण हेंतु जागरूक किया जाए और इस महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसे लेकर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाते हुए आधा सैकड़ा तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षक दिवस पर तुलसी के पौधों का वितरण कर पौधारोपण करते हुए इन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लोगों को दिलाया गया। यहां बता दें कि 26 नवंबर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा माधव चौक चौराहे पर स्थित शाखा के उपाध्यक्ष पुनीत जैन के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर तुलसी के पौधे का वितरण किया गया एवं शहर के आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 

शाखा अध्यक्ष संजीव जैन सचिन गणेश धाकड़ कार्यक्रम संयोजक प्रगीत खैमरिया ने विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में शाखा शिवपुरी द्वारा 50 से अधिक तुलसी के पौधों का वितरण में अपना योगदान दिया और इस दिवस को सार्थक करने को लेकर पेट्रोल पंप परिसर पर पौधारोपण भी किया गया। यहां कार्यक्रम संयोजक प्रगीत खैमरिया, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार शर्मा, तरुण अग्रवाल, एडवोकेट शैलेंद्र समाधिया, पुनीत जैनद्व पुनीत गोयल, सुकेश मित्तल, बृजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment