Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, November 21, 2022

सकल पंच ग्वाल समाज सागर द्वारा नि:शुल्क श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव 28 नवम्बर को


मॉं बीजासेन उपासक मुन्नी बाई के पावन सानिध्य में होगा  

शिवपुरी-सामाजिक सद्भाव, सामाजिक संगठन और परस्पर मिलन समारोह के रूप में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त सकल पंच ग्वाल समाज सागर एवं मॉं बीजासेन देवी उपासक मुन्नीबाई एवं भक्तगणों के द्वारा धर्मविवाह के रूप में नि:शुल्क श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव आगामी 28 नवम्बर को स्थानीय देवी उपासक पूज्यनीय मुन्नीबाई, बीजासेन मंदिर परिसर टगर बरारू, ग्राम गयागंज सागर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समस्त सकल पंच ग्वाल समाज समाज एवं भक्तगणों के द्वारा बताया गया कि श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉं बीजासेन देवी उपासक मुन्नी बाई के पावन सानिध्य में 28 नवम्बर को किया जा रहा है। इस आयोजन में धर्मविवाह के रूप में नि:शुल्क विवाह संपन्न किए जाऐंगें साथ ही विवाह में उपहार देवी उपासक भक्तगणों के द्वारा प्रदान किए जाऐंगें जिसमें पंजीकृत विवाह के लिए मंगलसूत्र, नाक नथ(लोंग)सोने की, पायल(चांदी की), बिछिया पैर की(चांदी की), दुल्हन के शादी के वस्त्र चुनरी सहित, इंडेक्शन चूल्हा, पंखा, प्रेस, हाथघड़ी, पांच बर्तन कुकर सहित प्रदाय किए जाऐंगे। 

इस आयोजन में शामिल होने वाले जोड़ों का विवाह 28 नवम्बर को गाजे-बाजे के साथ होगा जिसमें वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार दोप.12 से सायं 4 बजे तक उसके पश्चात भोजन प्रसादी एवं सायं 6 बजे विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर पूर्व में ही बैठके आयोजित कर जिम्मेदारियों को बांट दिया गया साथ ही अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों से इस भव्य आयोजन में शमिल होने का आह्वान मॉं बीजासेन उपासक एवं भक्तगणों के द्वारा किया गया है।

No comments:

Post a Comment