Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 22, 2022

आरोग्य भारती मध्य भारत संस्था ने मनाई भगवान धनवंतरी जयंती


शिवपुरी-
शिव योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पर आरोग्य भारती मध्यभारत संस्था जिला शिवपुरी के तत्वधान में भगवान धनवंतरी जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक उपाध्याय, आयुर्वेदिक डॉक्टर अनिल वर्मा, पीएचई विभाग से एसडीओ सतीश पंचरत्न एवं क्रीड़ा भारती से शत्रुघ्न सिंह तोमर, आरोग्य भारती से अर्चना अग्रवाल एवं योगाचार्य विजय सेन उपस्थित रहे।

 जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आयुर्वेद की विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ अशोक उपाध्याय एवं डॉ अनिल वर्मा ने आयुर्वेद के माध्यम से किस तरह से हम स्वस्थ रह सकते हैं उसकी जानकारी दी। शिव योग केंद्र के योग शिक्षक एवं शिक्षिकाएं ग्रसा गुप्ता, सुभाषिनी आचार्य, हर्षिता शर्मा, सागर सोनी, विवेक भुवन झा ने योग पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन निदा खान के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को उपहार स्वरूप औषधीय पौधों का वितरण योगाचार्य विजय सेन एवं अर्चना अग्रवाल के द्वारा किया गया एवं सभी लोगों को स्वल्पाहार में सात्विक आहार दिया गया जिसमें शिव योग केंद्र के सदस्य इख्तियार हुसैन, अमित शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिव योग केंद्र की राज्य स्तरीय छात्रा जेनब हुसैन के द्वारा योग प्रदर्शन किया गया।

No comments:

Post a Comment