Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, October 27, 2022

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह सदस्यों से किया संवाद


शिवपुरी-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाईदूज के अवसर पर म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और संवाद किया।

इस कार्यक्रम का प्रसारण जिले के एनआइसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं आजीविका मिशन के विभिन्न स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज की शुभकामनाए देने के साथ ही आजीविका गतिविधि से जुड़कर सशक्त व समृद्ध होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कई जिलों के सफल गतिविधि संचालित करने वाली समूह की महिलाओं से सीधा संवाद भी किया गया। 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स्वसहायता समूह कि महिलाओं से कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं वृहद स्तर पर स्वरोजगार के कार्य कर रही हैं। इन गतिविधियों को और बढ़ाएं और अपने खुद के उत्पाद को बड़े स्तर पर ले जाएं। आप लोग भी ऐसे कार्य करें कि आपके स्वसहायता समूह के नाम से आपके गांव की पहचान हो। कार्यक्रम के दौरान समूह की दीदियों ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को टीका किया। कलेक्टर ने भी सभी महिलाओं को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें अपने सफल होने की कहानी बताई।

No comments:

Post a Comment