Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 2, 2022

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर ग्राम मझेरा में नशा न करने का दिलाया संकल्प


आदिवासी बाहुल्य ग्राम के आधा दर्जन युवाओं ने नशा को कहा ना

शिवपुरी। 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। 2 अक्टूबर को गांधी जी की जयंती भी मनाया जाता है इस उपलक्ष्य में शक्ती शाली महिला संगठन द्वारा ग्राम मझेरा में आज गांव वालो को जो को नशा करते है उनको नशा न करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया जिसमें संस्था के नशा मुक्ति स्वयं सेवक राकेश जाटव ने घर घर जाकर गांव वालो को नशा न करने के फायदे बताए एवम एक सार्वजनिक कार्यक्रम किया जिसमें गांव वालो को संस्था की रवि गोयल ने कहा की आज 2 अक्टूबर है और न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश 152वीं गांधी जयंती मना रहे हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 

उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया, यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है महात्मा गांधी की महानता, उनके कार्यों व विचारों के कारण ही 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। एवम नशा से जहा तक संभव हो दूर रहना चाहिए प्रोग्राम में एक सैकड़ा ग्रामीण महिलाओ, पुरुष, किशोर एवम किशोरी बालिकाओं एवम शक्ती शाली महिला संगठन की टीम ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment