Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, October 21, 2022

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस






शिवपुरी-
पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। गौरतलव है कि आज से 62 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ''हाट स्प्रिंग'' में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकडिय़ों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बडे दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। 

मातृभूमि की रक्षा के लिये लडते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिये व हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। आम जनता को पुलिस स्मृति दिवस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने जिससे जनता में सेनिकों के प्रति सम्मान व समर्पण के भाव पनपें। जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा रहे।

सम्पूर्ण भारत वर्ष में जिला पुलिस मुख्यालय एवं केन्द्रीय पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय के देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर नियंत्रण के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर कई पुलिस के सेनिक शहीद हुये हैं। जिनमें कुछ सैनिक मध्यप्रदेश से हैं, इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शहादत को नमन हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी पुलिस लाइन शिवपुरी में शहीद जवानों की याद में स्मृति दिवस मनाया। देश की एकता, अखंडता, आन,बान और शान को बनाये रखने के लिए इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया गया है। 

इस अवसर पर डीजे शिवपुरी श्री दीपक गुप्ता, कलेक्टर अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, आईबी. जेडीडी. सहदेव सिंह, डीएफओ. मीना मीश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति गायत्री शर्मा, एडीएम उमेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिले के समस्त एसडीओपी, सामाज सेवी आलोक इंदोरिया, रक्षित निरीक्षक, शहर के समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यलय एवं पुलिस लाइन शिवपुरी के आधिकारी कर्मचारी, उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment