Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, October 2, 2022

भाजपा नगर और पुरानी शिवपुरी मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश


राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को पुष्प अर्पित कर किया याद

शिवपुरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के नियत कार्यों में रविवार को माधवचौक चौराहे पर भाजपा नगर व पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और केपी परमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, महामंत्री गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन द्वारा भाजपा सहित दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर चौराहे पर झाडू लगाने हुए शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया कि आप भी अपने-अपने मोहल्ले, गली और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। 

राज्यमंत्री मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में बापू का अहम योगदान रहा है।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर खादी भंडार पहुंचकर नपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने खादी के वस्त्र खरीदे। 

कार्यक्रम में पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर, नगर मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि.मण्डल अध्यक्ष के.पी.परमार, महामंत्री रीतेश जैन, महामंत्री गिर्राज शर्मा, कपिल भार्गव, मोनू आर्य, मंत्री दुर्ग सिंह यादव, होतम पाल, माणिक जैन, लालू शर्मा, राजू शर्मा, किरण शर्मा, केदार सिंह गोलिया, राजकुमार राठौर, दीपक कुशवाह, प्रदीप राठौर, मुनेश झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment