Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, October 5, 2022

मुनिश्री शांतिसागर जी महाराज का भव्य व्यक्तित्व परिचर्चा कार्यक्रम की शुरूआज होगी आज से


मुनिश्री सुप्रभसागर जी महाराज एवं मुनिश्री दर्शित सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में होने जा रहा भव्य आयोजन

शिवपुरी-धर्म की रक्षा करने वाले 20वीं सदी में लुप्त प्राय: हो चुकी श्रमण परंपरा को पुनजीर्वित करने वाले और सदी के प्रथमाचार्य श्री ृ108 शांतिसांगर जी महाराज के व्यक्तित्व एवं जिनधर्म पर किये उपकारों से उत्तर भारत की वर्तमान पीढ़ी पूर्णत: अनभिज्ञ है उन मुनिकुल पितामाह के विराट व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आगामी 6 से 9 अक्टूबर तक भव्य मुनिश्री शांतिसागर जी महाराज के जीवन पर व्यक्तित्व परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्रीदिगम्बर छत्री जैन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। 

यहां पावन सानिध्य मंदि प्रांगण में चार्तुमास कर रहे प्रसिद्ध मुनिश्री सुप्रभसागर जी महाराज एवं मुनिश्री दर्शितसागर जी महाराज का पावन सानिध्य जैन समाज को प्राप्त होगा। इस दौरान मुनिश्री सुप्रभसागर जी एवं मुनिश्री दर्शितसागर जी महाराज के द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस धार्मिक आयोजन के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और सहयोग की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में आज 6 अक्टूबर को शुरूआत प्रात: 8 बजे मंगलाचरण, चित्र अनावरण दीप प्रज्जवलन के साथ होगी, 

इसके बाद आचार्य पदारोहण दिवस आचार्य शांतिसागर जी महाराज की संगीतमय महापूजन, शास्त्रदान, परिचर्चा के साथ शुरूआत होकर आचार्य श्री के गृहस्थ जीवन, श्रीजी वंश परंपरा एवं माता-पिता एवं परिजन, श्रीजी की क्षुल्लक, ऐलक एवं मुनिदीक्षा, मुनिश्री एवं आगमन परम्परा सहित सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुनिश्री शांतिसागर जी महाराज संबंधी वीडियो का प्रदर्शन, नाटिका प्रस्तुति आदि का प्रदर्शन कर मुनिश्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

No comments:

Post a Comment