Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, October 13, 2022

अम्मा महाराज की जयंती पर भाजपा नगर व पुरानी शिवपुरी मंडल ने बांटी सब्जी-पूड़ी


शिवपुरी।
ज्ञान, भक्ति और कर्मयोग की त्रिवेदी के. श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया जी जो अपने त्याग और समर्पण से जन-जन की राजमाता बनीं, उनकी 103 वीं जयंती शिवपुरी शहर सहित जिलेभर में सेवा कर मनाई गई। भाजपा नगर मंडल और पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा माधवचौक चौराहे पर विशाल स्टाल लगाकर सब्जी-पूड़ी का वितरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माधवचौक चौराहे स्थित माधौ महाराज की प्रतिमा पर दोनों मंडलो के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक सदैव संघर्ष पथ पर अविराम बढऩे के लिए प्रेरित करने वाली अम्मा महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सभी ने उनके द्वारा बताई गई सीख को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। 

तदोपरांत कार्यक्रम में मौजूद भाजपा सहित दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सब्जी-पूड़ी का वितरण किया। इस दौरान हज़ारों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम उपस्थित रहे और  बड़ी संख्या में दोनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता संजय गौतम द्वारा माधवचौक पर ही संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर अम्मा महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

इसके अलावा दिनभर समाजसेवा के कार्यक्रम चलते रहे जिनमें राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने अस्पताल पहुंचकर फलों का वितरण किया, वहीं राज्यमंत्री दर्जा नरेन्द्र बिरथरे ने मेडीकल कॉलेज पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा झांसी तिराहे पर भोजन वितरण,तेजमल सांकला जी द्वारा अस्पताल चौराहे पर भोजन वितरण , पार्षद ताराचंद राठौर द्वारा ग्वालियर बाईपास पर भोजन वितरण, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर आदि द्वारा अपना घर आश्रम (दुबे नर्सरी) भोजन प्रसादी का वितरण किया।

कठमई आदिवासी बसती में अमरदीप शर्मा द्वारा भोजन वितरण , जुगनू मित्तल द्वारा बृद्धाश्रम में  बृद्ध जनों को भोजन कराया , विष्णु मंदिर पर पूर्व पार्षद अजय भार्गव द्वारा खिचडी वितरण , भैरो बाबा मंदिर पर भोजन वितरण पूर्व पार्षद बलवीर यादव द्वारा , लक्ष्मी नारायण मंदिर पर सुरेंद्र रजक गब्बर परिहार द्वारा खिचड़ी वितरण , विनोद शास्त्री जी द्वारा अपना घर आश्रम बांसखेड़ी पर भोजन ,आशुतोष शर्मा द्वारा चिन्ताहरण मंदिर पर फल वितरण, अजीत ठाकुर द्वारा महल सराय द्वारा भोजन वितरण , गौरव सिंघल द्वारा चौराहे पर भोजन वितरण ,भानु दुबे द्वारा चौराहे पर खीर वितरण किया और हर वार्डों में अनेक कार्यक्रम किये गए

No comments:

Post a Comment