Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 8, 2022

कांग्रेस पार्टी में हो सकती है नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी!


विधानसभा 2023 के लिए युवा कांग्रेसियों पर पार्टी दे रही ध्यान

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी के लिए एक मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी ही एक दल है जो आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार लाने में सहायक साबित होगी। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एकजुटता ना होने भले ही एक कारण बन सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा से कई कांग्रेसजन असंतुष्ट है जिसके चलते नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी शीघ्र होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवाओं पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है जिसमें युवाओं के हाथों में कांग्रेस कमान थामी जा सकती है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने दिल्ली जाने साफ इंकार करते हुए अपना आगामी लक्ष्य मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है और इसे लेकर वह युवाओं के हाथों में पार्टी की कमान सौंपी जाना है। सूत्र बताते है कि कांग्रेस पार्टी में कई ऐेसे युवा चेहरे है जो जिला कांग्रेस प्रभारी रश्मि पंवार से नजदीकियां रखते है और जिला प्रभारी की अनुशंसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में भी मानी जा सकती है। ऐसे में कई ऐसे युवा चेहरे जो जिला प्रभारी रश्मि पंवार को साधकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान साधना चाहते है। चूंकि नगर पालिका चुनावों में भी वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा को काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ा और हालात यह तक हो गए थे कि वार्ड क्रं.19 में कांग्रेस अपना प्रत्याशी तक नगरीय निकाय चुनाव में खड़ा नहीं कर सकी, इसके अलावा कई ऐसे वार्ड भी थे जहां कांग्रेस प्रत्याशी के संभावित जिताऊ दावेदारों को टिकिट नहीं दिया गया और वही कांग्रेस के नेता निर्दलीय रूप से चुनाव लड़कर चुनाव जीत भी गए। ऐसे में नगर पालिका में अपना मजबूत संगठना ना होने के चलते कांग्रेस निकाय अध्यक्ष के पद से ही दूर होती गई। 

हालांकि यहां कांग्रेस पर बहुमत ना होने के मेंडेट जारी नहीं किया गया जबकि अध्यक्षीय चुनाव के समय एकाएक वार्ड क्रं.34 की पार्षद श्रीमती शशि शर्मा तैयार भी हो गई लेकिन कहीं ना कही उन्हें भी आगे बढऩे से रोका गया और इस तरह भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा कांग्रेस की सरकार गिराने के बाद हुए विधानसभा उप चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की असफलता पोहरी विधानसभा क्षेत्र से नजर आई जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा हरिबल्लभ शुक्ला को पुन: टिकिट दिलाकर जिताने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं जीत सके, हालांकि यहा एक सुखद पहलू यह रहा कि करैरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए प्रागीलाल जाटव को टिकिट दिया और वह जीत गए। 

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ऐसे नेता को कांग्रेस की कमान सौंप सकती है जो सरल, सहज और मृदुभाषी व्यवहार के साथ सर्वमान्य चेहरा हो। सूत्रों ने बताया है कि कई युवाओं नाम पहली सूची में भोपाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के पास भेजे गए है और संभवत: इन्हीं नामों में से घोषणा की जावेगी।  

इधर 5 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष बदले, अब शिवपुरी की बारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के द्वारा प्रदेश के 5 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष बदले गए है। जिसमें भिण्ड, ग्वालियर, गुना, कटनी और अशोकनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष बदले गए है। ऐसे में अब संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी क्रम में शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम का भी तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद बदलने की काफी संभावनाऐं है। ऐसे में एक नव भाजपा जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर तमाम तरह की चर्चाऐं चल रही है। 

चूंकि वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा अभी-अभी नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के द्वारा सांसद प्रतिनिधि बने रामजी व्यास पर थप्पड़ मारने वाले मामले में भी चुप्पी साधना एक कारण बन सकता है तो वहीं पार्टी की आपसी कलह भी कई बार उजागर हो चुकी है ऐसे में संभावना है कि अब भाजपा के लिए भी नए जिलाध्यक्ष की कमान मिल सकती है। नए भाजपा जिलाध्यक्ष के नामों की चर्चाओं में वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, मुकेश सिंह चौहान, नबाब सिंह कुशवाह, जण्डेल सिंह गुर्जर, रामस्वरूप रावत आदि के नाम चर्चाओं में है।

No comments:

Post a Comment