Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 8, 2022

भाविप शाखा शिवपुरी की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आज


शिवपुरी-
समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा संस्कार प्रकल्प के तहत प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता स्थानीय नक्षत्र मैरिज गार्डन परिसर में प्रात: 10:30 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रांत स्तर की करीब 10 से अधिक टीमें विभिन्न शाखाओं से शामिल होकर इस आयोजन में भागीदारी करेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों जिसमें रजिस्ट्रेशन समिति, स्वागत समिति, आभार समिति ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़, कार्यक्रम संयोजक हेमंत ओझा ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के संस्कार प्रकल्प के तहत राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह होंगें जबकि अध्यक्षता विनोद गर्ग राष्ट्रीय मेम्बर सेवा, विशिष्ट अतिथि सुनील सिन्हा पर्यवेक्षक राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, प्रांतीय अध्यक्ष युगल गर्ग एवं प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल भी मंचासीन रहेंगें। 

कार्यक्रम में मध्यभारत उत्तर प्रांत की लगभग 10 शाखाऐं हिस्सा लेंगी जिसमें शिवपुरी, ग्वालियर, विवेकानंद, शिवाजी, समर्पण, संस्कृति, अशोकनगर, डबरा सहित अनेक शाखाऐं होंगी। इसके साथ ही द्वितीय सत्र में सायं 4 बजे मुख्य अतिथि राजेश सिंह चंदेल पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। समस्त शाखा पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने मे अपना सहयोग प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment