Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, September 29, 2022

गांधी सेबाश्रम पर मनाई जायेगी गांधी-शास्त्री जयंती


शिवपुरी-
2 अक्टूबर को पूज्य बापू महात्मा गांधी एबं पूर्ब प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती पर गांधी सेबाश्रम न्यास भबन एबी रोड़ शिवपुरी पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रात: 9 बजे झण्डावंदन किया जायेगा, इसके बाद महात्मा गांधी-शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण उपरान्त गांधी जी के प्रियभजनों का गायन पं.आत्मानंद टीम के द्वारा किया जायेगा, इसके बाद सभी धर्मों के धर्मगुरूओं द्वारा प्रार्थना सभा की जायेगी और संस्था अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा एवं अन्य वक्ताओं के द्वारा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जायेगा। अन्त में राष्ट्रीय गीत जन-गण-मण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा और मिष्ठान वितरण किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment