Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, September 27, 2022

विश्व कीर्तिमान सुंदर कांड को लेकर बृहद स्तरीय बैठक गरिमामय ढंग से संपन्न




हजारों ने लिया दृढ़ संकल्प : विश्व कीर्तिमान सुंदरकांड को मिलकर बनाएंगे सफल

शिवपुरी। सेवा प्रकल्पों के माध्यम से पिछले 8 वर्षों से लगातार कई क्षेत्रों में सेवाकार्यो के माध्यम से समाज में नवचेतना का कार्य कर प्रसिद्धि पाते हुए जानकी सेना संगठन का अगला लक्ष्य विश्व कीर्तिमान सुंदरकांड है जहां 11000 (ग्यारह हजार) लोग एक ही स्थान पर एक साथ सुंदरकांड करेंगे यह भव्य आयोजन 12 नवंबर 2022 को प्ले ग्राउंड में आयोजित होगा। इस बड़े लक्ष्य को सफल बनाने के लिए जानकी सेना संगठन की तैयारियां लगातार जारी हैं। कई तरह की छोटी बड़ी महत्वपूर्ण बैठकों का दौर लगातार जानकी सेना संगठन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है। 

इसी क्रम में 24 सितंबर यानि विगत दिवस शहर के होटल युवराज पैलेस में एक वृहद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया यह आयोजक बैठक थी जिसमें विश्व कीर्तिमान सुंदरकांड में अपना सूक्ष्म सहयोग देकर आयोजक बनने वालों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए संकल्प लिया कि वह विश्व कीर्तिमान सुंदरकांड को सफलतम बनाकर ही दम लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही पधारे गणमान्य शिक्षकों रिटायर्ड मजिस्ट्रेट एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान कीर्तिमान सुंदरकांड को लेकर हो रही तैयारियों के बारे में विक्रम सिंह रावत ने वहां उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुंदरकांड  व्यवस्थित तरीकों से की जाने की तैयारियां संगठन की ओर से लगातार जारी है उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य कोई छोटा नहीं है लेकिन आज बैठक के दौरान लोगों का उत्साह देखते हुए लगता है कि यह लक्ष्य कोई बड़ा भी नहीं है उन्होंने जन-जन से अपील की है कि हमारा उद्देश्य है कि हम प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को सुंदरकांड का हिस्सा अवश्य बनाए जिससे कि सभी को गौरवान्वित होने का अवसर मिल सके। 

इस वृहद स्तरीय बैठक के आयोजक त्रिलोक चंद अग्रवाल (बल्लू भैया 72 बीड़ी) थे जिन्होंने बैठक में आने वाले सभी जानकी सैनिकों के लिए भोजन प्रसादी का इंतजाम किया था। बृहद स्तरीय बैठक में पधारे जानकी सेना संगठन संस्थापक एवं राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज , बृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर भैया जी महाराज के अलावा अन्य संतों ने भी अपने आशीर्वचन के माध्यम से जानकी सैनिकों का मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वाद दिया। मंच संचालन कार्य सुनील उपाध्याय द्वारा किया गया। 

आपको बता दें कि जानकी सेना संगठन द्वारा 12 नवंबर 2022 को 11000 सदस्यीय सुंदरकांड का विशाल भव्य आयोजन शिवपुरी के प्ले ग्राउंड में किया जाना तय हुआ है और उसी आयोजन को सफलतम बनाने के लिए जानकी सैनिक पुरजोर तरीके से दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। कुल मिलाकर जानकी सेना संगठन के माध्यम से विश्व कीर्तिमान स्थापित कर शिवपुरी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अपना नाम दर्ज होने जा रहा है जिसकी  साक्षी पूरी दुनिया होगी।

No comments:

Post a Comment