Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, September 5, 2022

समाज के उत्थान के लिए हर बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार : मंत्री भारत सिंह कुशवाह



कुशवाह समाज ने बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई लवकुश जयंती, बड़ी संख्या में उमड़े समाजजन

शिवपुरी। कुशवाह समाज के द्वारा लव कुश जयंती जन्मोत्सव का आयोजन स्थानीय गांधी पार्क परिसर में किया गया। जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम सर्वकुशवाह समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ  शोभायात्रा के रूप में मनाया गया। इस चल समारोह शोभायात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया, जिसमें कुशवाहा समाज के बच्चे, महिलाएं, पुरुष वरष्ठिजन, समाजसेवी एवं नेतागण सभी लोगों ने एकत्र होकर शोभा यात्रा का आह्वान किया। शोभा यात्रा का प्रारंभ कुशवाह मोहल्ला अंथाई नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट से होते हुए मानस भवन गांधी पार्क पहुंची जहां पर विशाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश शासन में मंत्री भारत सिंह कुशवाह जी पधारें, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश शासन में मंत्री होने के नाते उन्होंने समाज के महापुरुष ज्योतिबा फुले की जयंती को प्रदेश स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आदेश करने का आह्वान किया है और बहुत जल्द प्रदेश सरकार द्वारा ही ज्योतिबा फुले की जयंती का आयोजन किया जाएगा। 

लव कुश जयंती की भव्य शोभायात्रा चल समारोह मैं जगह-जगह पर अन्य संगठनों, समाजसेवियों और महिलाओं ने चल समारोह शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसमें पिछड़ा वर्ग समिति द्वारा भी शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मंच पर विराजित भगवान लवकुश एवं महात्मा ज्योतिवा फुले की पूजा अर्चना एवं आरती मंच पर उपस्थितआतिथियों द्वारा की गई। 

मंच का संचालन मानसिंह एडवोकेट के द्वारा किया गया। मंच की शोभा बढ़ाने के लिए प्रदेश शासन में मंत्री भारत सिंह कुशवाहा, अभा कुशवाह महासभा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य नीलम व्यास, नवनियुक्त रन्नौद नगर परिषद के अध्यक्ष राजकुमारी कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन कुशवाहा, पोहरी विधान के पूर्व प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा, एडवोकेट मान सिंह कुशवाहा, बजरंग दल संयोजक कल्लू कुशवाहा, बजरंग दल नगर मंत्री रमेश कुशवाहा, सह अखाड़ा प्रमुख सुरेंद्र कुशवाह, युवा नेता सुमन कुशवाहा, रवि कुशवाहा सहित श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर कुशवाह मोहल्ला अंथाई के अध्यक्ष शैलेश कुशवाह, कोषाध्यक्ष लवकुश जयंती चल समरोह कार्यालय प्रभारी रामसिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी सुरेश कुशवाह, अनिल कुशवाह एवं अन्य जिले में नवनियुक्त सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदगण सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी भी शामिल हुए। 

समारोह में सभी पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया और हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80प्रतिशत अंक हांसिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में पधारे समाज के महानुभाव लोगों का भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 8 से 10 हजार लोगों की मौजूदगी रही।  

No comments:

Post a Comment