Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, September 5, 2022

संकुल प्राचार्य देवेन्द्र टेडिया के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के किया शिक्षक डीएन टेडिया का सम्मान दी भावभीनी विदाई

शिवपुरी- शिक्षक सदैव संस्कारिक समाज के निर्माण करने एवं देश हित के कार्यों में संलग्न रहकर जीवन पर्यन्त शिक्षा की ज्योति जलाते हुये कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान से अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करता रहता है। सेवानिवृत्त होना एक सरकारी प्रक्रिया है परंतु शिक्षक हमेशा प्रेरणास्त्रोत के रूप में अशिक्षा के अंधकार को दूर करते हुए समाज को मानव सेवा का पाठ प?ाता रहता है। यह बात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने सेवानिवृत्त संकुल प्राचार्य देवेन्द्र टेडिया के विदाई समारोह के दौरान कही।

अनसुईया आश्रम के महाराज जी की उपस्थिति में आयोजित विदाई समारोह के दौरान महासभा के सचिव एवं प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया, उपाध्यक्ष महेन्द्र गौड़, पं. सुरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, वसंत शर्मा, राकेश मिश्रा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन पचैरी, कार्यकारिणी सदस्य राजू पिपरघार, प्रवक्ता महावीर मुद्गल, रामसेवक गौड़ आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षक डीएन टेडिया को पुष्प माला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर उन्हे सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में कन्या कार्ट रोड़ के समस्त स्टाफ द्वारा भी शिक्षक डीएन टेडिया को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा शॉल श्रीफल भेंट कर उनके कुशल मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए उन्हे शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। शुभकामनाए प्रेषित करने वालों में प्राचार्य मुकेश मेहता, प्राचार्य एन.के जैन, जिला क्री?ाधिकारी महेन्द्र तोमर, म.प्र. शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजाबाबू आर्य, कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण वर्मा, अशोक शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, केशव शर्मा, विजय शर्मा, हेमदत्त त्रिपाठी, माजिद अली, सीएसी संजय जैन, वेद भार्गव, विजयलता शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, श्रीमती लोधी मेडम, देवेन्द्र भार्गव, राजेश पाठक, महेश भटनागर, अनूप राय, एन.आर. भार्गव, सुभाष श्रीवास्तव, भूपेन्द्र शर्मा, लियाकत अली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment