Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, September 21, 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शिवपुरी में कांग्रेस की यात्रा 22 को

 


संगठन प्रभारी रश्मि पवार के नेतृत्व में सेंकड़ों कांग्रेसी होंगे यात्रा में सम्मिलित

शिवपुरी - कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा की जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शिवपुरी में भी सद्भावना यात्रा निकाली जायेगी जिला प्रबक्ता विजय चौकसे ने प्रेस रिलीज में बताया कि कांग्रेस की जिला संगठन प्रभारी श्रीमति रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदु जैन एवं बरिष्ठ कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचबाड़ा के आयोजन में शान्तिपूर्ण तरीके से यह यात्रा निकाली जायेगी  22 सितम्बर गुरूबार को सुबह 10:30 बजे झांसी तिराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा से यह यात्रा प्रारम्भ होकर कालीमाता मन्दिर के सामने से नीलगर चौराहा होकर गुरूद्वारा चौक पहुंचकर माधव चौक चौराहे से कोर्ट रोड़ से अस्पताल चौराहा होते हुये तात्याटोपे समाधि स्थल पर समापन किया जायेगा 

यहीं पर संगठन प्रभारी रश्मि पवार शर्मा प्रेस वार्ता करेंगी तत्पश्चात  प्रभारी रचना  जगताप , भारत जोड़ों यात्रा के संयोजक  राम जी लाल कुशवाह , महिला कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष इंदु जैन , प्रदेशप्रवक़्ता अजीत भदौरिया ,गिर्राज शर्मा ,एवं  प्रवक्ता विजय चौकसे  सभी पत्रकार साथियों से चर्चा करेंगे यात्रा में महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी रंजना जगताप तथा बिधायक ,पूर्ब बिधायक , पूर्व नगरपालिका  अध्यक्ष,प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारी ,जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,  सेबादल कॉंग्रेस , पिछड़ा वर्ग महिला कॉंग्रेस ,यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई बिभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मण्डलम सेक्टर  एवं बूथ कमेटियां एवं बरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

No comments:

Post a Comment