Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, September 23, 2022

जानकी सेना संगठन की कीर्तिमान सुंदरकांड को लेकर 24 सितंबर को बैठक होटल युवराज पैलेस में


शिवपुरी-
सेवाभावी जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय तत्वाधान में आगामी 12 नवंबर को होने वाले 11000 सुंदरकांड कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कीर्तिमान आयोजन की बैठक आज 24 सितंबर को प्रात: 10 बजे से 447वां सुन्दरकाण्ड पाठ एवं उसके पश्चात दोपहर 1 बजे से होटल युवराज पैलेस में बैठक आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए जान की सेना संगठन अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत ने बताया है कि राष्ट्र शांति महाअभियान के तहत आगामी 12 नवंबर को पोलो ग्राउंड मैदान पर होने वाले ग्राहक 11000 एक साथ सुंदरकांड पाठ को सफल बनाने हेतु कीर्तिमान बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक के माध्यम से ही सुझाव और विचार लिए जाएंगे और संगठन के सदस्यों को जोड़कर यह कीर्तिमान बैठक की जाएगी। समस्त जानकी सेना संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों से आग्रह किया जाता है कि वह 24 सितंबर को होटल युवराज पैलेस में प्रात: 10 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ 1 बजे से होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कीर्तिमान बैठक को सफल बनावे। बैठक शुरुआत के पूर्व 447वां सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment