Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 9, 2022

एकल अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, एसपी भी हुए शामिल



शिवपुरी-
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को तिरंगा यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एकल अभियान के तहत स्थानीय जल मंदिर मैरिज हाउस से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी शामिल हुए जिन्होंने तिरंगा यात्रा के रूप में हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की। 

इस अवसर पर एकल अभियान की ओर से एसपी श्री चंदेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस तिरंगा यात्रा में एकल अभियान से जुड़े देवेंद्र मजेजी संभाग हरिकथा अध्यक्ष मथुरा प्रसाद, भाग अध्यक्ष हरिकथा श्रीमती ज्योति मजेजी, संभाग उपाध्यक्ष महिला समिति दाताराम प्रजापति, भाग युवा प्रमुख मनीष जैन, भाग समिति सक्रिय सदस्य हरज्ञान प्रजापति अध्यक्ष सेवा भारती छात्रावास, राजेश गोयल नगर विभाग कार्यवाह, लकी भैया जलमंदिर वाले, सुनील उपाध्याय, दीपांशी, सुखदेव भाग अभियान प्रमुख, विजय सिंह भाग प्रशिक्षण प्रमुख, नारायण सिंह भाग कार्यालय प्रमुख, अपना घर आश्रम से रमेशचंद अग्रवाल, भाजपा पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना एवं अन्य अंचलों से सेवावृत्ति अभियान प्रमुख आचार्य बंधु एवं अन्य नगर वासियों के सहयोग से रैली कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह तिरंगा यात्रा जल मंदिर मैरिज हाउस से प्रारंभ होकर हंस बिल्डिंग, न्यू ब्लॉक चौराहा, आर्य समाज रोड होते हुए, कोतवाली रोड, अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौक होते हुए तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई।

No comments:

Post a Comment